साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अप्रौल खेतौरी टोला में एक विवाहिता रूपा कुमारी (20) ने गले में फंदा डालकर गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे आत्महत्या कर ली। मृतका के पति बलदेव सिंह ने बताया कि उसकी शादी चार माह पहले महगामा में प्रेम विवाह से हुई थी। उसकी मां के साथ पत्नी रूपा के साथ किसी बात को लेकर कथित रूप से कहासुनी हो गयी। पति का दावा है कि गुस्से में उसकी पत्नी ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उधर, घटना की सूचना पर पुअनि अनिल सिंह एवं एएसआई धर्मेन्द्र कुमार घटनास्थल पहंुच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कारवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...