साहिबगंज, सितम्बर 8 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कन्हैया स्थान की एक महिला ने अपनी 19 साल की विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया है कि पांच सितंबर को रात करीब दो बजे उठी तो देखा कि उनकी पुत्री घर पर नहीं है। परिजनों ने पुत्री की काफी खोजबीन की । इस दौरान गांव के लोगों से जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के सूरज कुमार मंडल कथित तौर पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया है। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर से 15 वर्षीय किशोरी लापता, दो युवकों पर ले जाने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...