Sahibganj News: विवाहिता आत्महत्या मामला: सात नामजद आरोपी गिरफ्तार, जेल
साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- Sahibganj News: बरहेट। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।मामले को लेकर मृतका के भाई ने बरहेट थाने में आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। आवेदन पर पुलिस ने मनसा टुडू, मनोज हांसदा, ईश्वर किस्कू, बासु मरांडी, बदलू हांसदा, जोगेश हांसदा और बाबूलाल टुडू के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। उधर,केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.