साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के नीलकोठी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में गुरुवार को एबीवीपी के 78 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ नगर मंत्री सुहानी साहा के नेतृत्व में मनाया गया। मौके पर राष्ट्रीय कला मंच द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, आर्ट एग्जीबिशन एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई। मौके पर मुख्य अतिथि मॉडल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप अग्रवाल, पंकज घोष, माधवी लता मंडल, कला क्षेत्र की स्वीकृति साहा, एकता राय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मौके पर बादल तिवारी, जिला संयोजक कविंद्र पासवान , राष्ट्रीय कला मंच के सह संयोजक आदित्य गुप्ता, परिषद प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभी यादव, नगर सह मंत्री ...