साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: तालझारी। जेपीएससी व जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित रूप से अनियमितताओं एवं घोटालों के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तालझारी इकाई ने स्थानीय शहीद चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। परिषद कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग की। प्रदेश एसएफएस के सह संयोजक गौरव कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आने वाली गड़बड़ियां और प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रांची में मुख्यमंत्री आवास को घेराव के दौरान पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी एवं प्रदेश संगठन मंत्री प्रशुपति नारा सहित कार्यकर्ता को रिहाई को लेकर मुख्...