साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: उधवा। जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद के निर्देश पर बुधवार को उधवा-बरहरवा मुख्य मार्ग स्थित मोहनपुर चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर 45 वाहनों की जांच हुई एवं 20 वाहनों का चालान कटा। अभियान में बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों व चार पहिया वाहनों का चालान काटा गया एवं जुर्माना वसूला गया। मौके पर इस दौरान आईटी सहायक राजहंस कुमार,रोड इंजीनियर अनुज परासर, राधानगर थाना के एएसआई मनोज पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...