साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के हरिणचरा मोड़ के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाईक में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को बोरियो सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बोरियो धोबी टोला के कुंदन रजक (23) एवं आकाश रजक (23) दोनों तीनपहाड़ से बोरियो आ रहे थे। हरिणचरा मोड़ के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से दो बाइक सवार गिर कर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर उपस्थित डॉ. कुलदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...