साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा लोहंडा में स्कॉर्पियो से सुसराल पहुंचे एक दामाद की स्कॉर्पियो सड़क किनारे से चोरी हो गई है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। सुबह जब स्कॉर्पियो मालिक नींद से जागे तो देखा कि उनके लगाए हुए जगह पर स्कॉर्पियो नहीं है। उन्होंने उसकी सूचना तुरंत जिरवाबाड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी के रहने वाले स्कॉर्पियो मालिक सी प्रसाद ने जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन भी दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं लोहंडा स्थित ससुराल में अपनी स्कॉर्पियो से यहां पहुंचा था। स्कॉर्पियो को घर के बाहर सड़क पर खड़ा कर ससुराल में चला गया। सुबह जब निकला तो देखा कि स्कॉर्पियो वहां से गायब थी। आसपास पता करने पर कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। ...