Sahibganj News: लाल कोठी रेल भवन खाली हुआ,रेलवे ने जड़ा ताला
साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित अनुमंडल अस्पताल के पीछे व मलखा बाबा थान से सटे लाल कोठी रेलवे भवन को मंगलवार की देर शाम आइओडब्ल्यू प्रमोद पासवान व बरहरवा आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने उक्त स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए देखा कि खाली कर दिया गया है। बीते 13 जुलाई को सात दिनों के अंदर खाली करने का नोटिस दिया था। इसे लेकर उन्होंने बताया कि नोटिस के आधार पर कोठी को खाली कर दिया गया है। लाल कोठी के अंदर सभी मुख्य गेट में तालाबंदी कर दिया गया है।मौके पर स्टेशन प्रबंधक दिलीप साहा,अनिल कुमार साहा, ,जेपी यादव आदि रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.