साहिबगंज, सितम्बर 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज रेल पुलिस ने मंगलवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया । रेल थाना प्रभारी सत्यदेव राम के नेतृत्व में रेलवे प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर स्थित वाहन पार्किंग पर जांच करते हुए कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की। महाराजपुर में रेल ट्रैक के पास गंगा कटाव होने के चलते कई ट्रेनें रद्द होने के बाद उन्होंने स्टेशन परिसर में चौकसी बढ़ा दी है। रेल पुलिस के जवानों को लगातार प्लेटफार्म पर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...