साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग काउंटर से एक कर्मी का सोमवार को मोबाइल चोरी हो गई। पीड़ित ने साहिबगंज रेलथाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। पीड़ित नयाटोला के रहने वाला सौरभ कुमार है। युवक ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे दिन में वे पार्किंग काउंटर पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान दो युवक अपना बाइक लेने आया। इसी दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गई। इधर, रेल थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवेदन मिला है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...