साहिबगंज, अक्टूबर 15 -- Sahibganj News: तालझारी। महाराजपुर रेलवे फाटक को रेलवे के स्तर से बंद किए जाने के बाद वहां के नया टोला, मोती झरना, कल्याणी व आसपास के लोगों को हाट बाजार जाने के लिए काफी परेशानी हो रही है। इस परेशानी को देखते हुए महाराजपुर नया टोला के बजरंगी महतो ने मालदा डीआरएम को ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि रेलवे गेट बंद कर दिया गया है ,लेकिन राहगीर को आने-जाने के लिए बने रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से वह रास्ता बंद हैं। अंडर ब्रिज में पानी होने के कारण लोग उस रास्ते का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं । विवश होकर रेलवे ट्रैक से पर होना पड़ रहा है किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...