Sahibganj News: रेलपुल को स्लीपर लगा आवागमन के लिए बंद कर देने का विरोध, प्रदर्शन
साहिबगंज, नवम्बर 2 -- ग्रामीणों ने रास्ता खोलने की मांग की Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। कोटालपोखर-गुमानी रेलखंड के विजयपुर गांव स्थित रेलवे पुल संख्या 256 पर लोहे के स्लीपर गाड़कर रास्ता बंद किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। दर्जनों किसानों व ग्रामीणों ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। किसानों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र वहां से आवागमन बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन में मयूरकोला, पथरिया, पलासबोना और पश्चिम बंगाल के बहादुर पंचायत सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण भी शामिल हुए। किसानों ने बताया कि रास्ता बंद होने से बैलगाड़ी, ट्रैक्टर और छोटे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। धान कटनी का समय नजदीक है। ऐसे में खेतों से धान खलिहान तक पहुंचाने के लिए किसानों को करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.