Sahibganj News: रेटिना से जुड़ी बीमारियों का समय पर पहचान व इलाज आवश्यक: डॉ. राजवर्धन आजाद
साहिबगंज, अगस्त 9 -- Sahibganj News: -साहिबगंज में लगा विशेष कैम्प, 40 मरीजों का इलाज साहिबगंज। जिला मुख्यालय से सटे लोहंडा स्थित दीप हॉस्पिटल में रेटिना मरीजों की आंखों की जांच के लिए रविवार को विशेष कैम्प का आयोजन हुआ। कैंप का नेतृत्व दीप हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पीएन कुलदीप ने किया। मौके पर नेत्र चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की बारीकी से जांच की। कैम्प में मुख्य रूप से बिहार विधान परिषद के सदस्य सह पूर्व एम्स दिल्ली के एचओडी एवं प्रसिद्ध रेटिना सर्जन डॉ. राजवर्धन आजाद शामिल हुए। उन्होंने कैंप में आए मरीजों की अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से मेडिकल रेटिना जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिये।डॉ. आजाद ने बताया कि रेटिना से जुड़ी बीमारियां समय पर पहचान और उपचार के अभाव में गंभीर रूप ले सकती हैं। इससे दृष्टि तक प्रभावित हो सकती है। कैंप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.