Sahibganj News: रिटायर सैनिक लापता, खोजबीन जारी
साहिबगंज, जुलाई 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के सकरुगढ़ की महिला लकड़ा मरियम ने अपने पति की गुमसुदगी को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे पति सुशील कुमार प्रदीप जो घर पर ही रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हाफ पैंट व टी शर्ट पहन के घर से बिना कुछ कहीं निकल गए। शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो हम लोगों ने काफी खोजबीन की,लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। आवेदन में महिला ने अपने पति की बरामदगी को लेकर थाना प्रभारी से गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विवाहित महिला लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.