Sahibganj News: राहत: 12 घंटे में चार सेमी कम हुआ गंगा का जलस्तर
साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा का जलस्तर धीमी रफ्तार से अब यहां घटने लगा है। बीते दो दिनों से साहिबगंज में गंगा का जलस्तर स्थिर था। बीते 12 घंटे में जलस्तर चार सेमी घटा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की सुबह सात बजे यहां गंगा का जलस्तर 27.84 मीटर था। शाम छह बजे जलस्तर घटकर 27.80 मीटर पर आ गया था। पूर्वानुमान है की रविवार की सुबह तक यहां पर जलस्तर पर करीब 12 सेमी. तक कमी आ सकती है यानि जलस्तर 27.72 मी. हो जायेगा। पानी घटने की गति प्रति दो घंटा पर एक सेमी. है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए पानी कम होने की सूचना राहत भरी है। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा के ऊपरी इलाके बक्सर, पटना के दीघाघाट, गांधी घाट, हाथीदह में जलस्तर घट रहा है। मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, फरक्का तक में जलस्तर स्थिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.