साहिबगंज, जुलाई 3 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के उत्तरी करमटोला गांव में बीते गुरुवार की सुबह रास्ते को लेकर हुए विवाद दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में प्रथम पक्ष के छोटी कोदरजन्ना के राजा पासवान ने मारपीट व जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के उत्तर करमटोला के राजेश कुमार राय ने मारपीट एवं छिनतई के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है । थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...