Sahibganj News: राशन डीलर संघ के सदस्य का निधन,शोक
साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड के चसगांवा निवासी व जन वितरण प्रणाली के डीलर विश्वनाथ साह के निधन पर बोरियो प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं में शोक की लहर है। डीलर संघ के सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संघ के सदस्यों ने कहा कि विश्वनाथ साह मिलनसार व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। जन वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों में वे हमेशा सहयोगात्मक रवैया रखते थे। उनके निधन से संघ ने एक सक्रिय एवं सहयोगी सदस्य खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुभाष कुमार, डीलर संघ के अध्यक्ष मो. असलम अंसारी, मोहन रक्षित, बरन किस्कू, शशि कांत साह, मीना देवी, छठू साह, राम चन्द्र साह, छोटे लाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.