Sahibganj News: रामपुर दियारा में फांसी लगाकर युवक ने कर ली आत्महत्या
साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा के बलुआ टोला में रविवार की रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम डॉ. कुमार अंकित ने किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुधन सिंह (35) के रूप में हुई है। मृतक के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस घटना की असली वजह तलाशने में जुटी है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टिया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस गहरायी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.