साहिबगंज, नवम्बर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना एवं राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने रविवार को जिले के सभी 17 सांगठनिक मंडलों में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। जिला मुख्यालय में स्थानीय स्टेशन चौक पर पुतला दहन जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में हुआ। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। राज्य की महिल...