Sahibganj News: राजमहल में टोटो पलटने से महिला घायल
साहिबगंज, जुलाई 10 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। बीती रात सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बेंगदुब्बी निवासी वसीम शेख की पत्नी पिंकी बीबी (26) अपने मायके जहानटोला से बेंगदुब्बी जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में टोटो का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में जा फसा,अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से टोटो पलट गया, जिससे पिंकी बीबी घायल हो गईं।घटना के बाद टोटो चालक ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया , जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सादिक अंसारी ने घायल महिला का इलाज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.