Sahibganj News: राजमहल में कैंप लगा किया गया बिजली समस्या का समाधान
साहिबगंज, जुलाई 14 -- Sahibganj News: राजमहल। शहर के सिंधी दलान परिसर में मंगलवार को विद्युत बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान, राजस्व वसूली, नए विद्युत कनेक्शन आदि को लेकर विशेष कैंप लगाया गया। मौके पर बोर्ड के पदाधिकारी नंदलाल माझी ने बताया कि कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं के बिजली संबंधित समस्या का समाधान किया जा रहा है। विद्युत बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है । मौके पर राजस्व वसूली भी किया गया। कैम्प में राहुल प्रसाद, मनोज हजारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.