Sahibganj News: राजमहल एसडीपीओ ने की लम्बित कांडों की समीक्षा
साहिबगंज, अगस्त 7 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को राजमहल थाना पहुंच कर लम्बित कांडों की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने लंबित कांडों के समय पर निष्पादन और गंभीर मामलों में दर्ज हुए कांडों को प्राथमिकता देते हुए समय पर निष्पादन का निर्देश थाना प्रभारी हसनैन अंसारी को दिया। उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन करने को कहा। मौके पर विभिन्न पंजियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि पंजियों को अद्यतन एवं संधारित रखें। एसडीपीओ ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण के लिये विशेष चौकसी बरतने, निरंतर गश्ती अभियान चलाने, समय-समय पर वाहन जांच करने का निर्देश दिया।मौके पर थाना के एसआई, एएसआई आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.