साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक की राजमहल शाखा में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, ईओ दानिश हुसैन, शाखा प्रबंधक प्रशांत सौरभ, बैंक कर्मी नेहा शंकर, मेहंदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर बैंक कर्मी, मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य, पुलिस कर्मी व स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। कुल 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर लैब टेक्नीशियन मो अजहर ,प्रदीप कुमार, जीएनएम स्नेह लता मुर्मू, मारवाड़ी युवा मंच के प्रवीण अग्रवाल, बैंक कर्मी रितिक कुमार, सुजीत कुमार, उत्तम कुमार महतो, आशीष कुमार, मुकेश कुमार सहित स...