साहिबगंज, नवम्बर 21 -- मंगलहाट गोलीकांड में तीन गिरफ्तार Sahibganj News: राजमहल। राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट में गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में तीनों के पास से दो लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ है। उल्लेखनीय होगा कि राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट नयाबस्ती में बीते 19 नवम्बर की देरशाम को आपसी विवाद में गोली चलने से 16 साल की किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता केदारनाथ मंडल ने राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है । एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया था। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मलाही टोला के किशन मंडल, मनीष मंडल व भोलू प्रमाणिक को महाराजपुर और मलाही टोला से ग...