साहिबगंज, जुलाई 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में सोमवार को घर में आग लगने से पति व पत्नी गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित बंगाली टोला के रहने वाले महेंद्र प्रसाद मोदी(77) व पत्नी निर्मला देवी(68) है। परिजनों के अनुसार घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने के चलते आग लग गई। वहीं बीच बचाव के लिए आए पति भी झुलस गया । इधर, डॉक्टर ने बताया कि पति गंभीर रूप से झुलसा है। हालांकि फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...