साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। इस वर्ष 2026 में श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में भरपूर सहयोग करने के उपलक्ष में जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति बोरियो तथा हरे कृष्ण जगन्नाथ मंदिर बोरियो नव वृंदावन नमस्ते रोड की ओर से गुरूवार को भेंट स्वरूप के तौर पर जगन्नाथ भगवान का फ्रेमिंग फोटो थाना प्रभारी रोहित कुमार को चारु कृष्णा दास (चन्दन प्रभु) ने प्रदान किया। मौके पर मनोज साह, अनिल साह, मंटू साह, सोनू साह,घनश्याम सिंह राज कुमार, सुनील साह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...