Sahibganj News: रक्षाबंधन: भाईयों की कलाई पर बहनों ने बांधी अटूट प्रेम का रक्षा सूत्र
साहिबगंज, अगस्त 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भाई-बहन के अटूट व निस्वार्थ प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया गया। इसे प्रत्येक साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। मौके पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांध कर उससे अपनी रक्षा की उम्मीद जतायी। मौके पर बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार आदि भी भाईयों ने बहनों को दिया। उधर, रक्षाबंधन को लेकर सुबह से उत्साह का माहौल रहा। बहनें अपने भाईयों के पास तो कुछ भाई अपनी बहनों के घर जाकर तो कुछ भाईयों ने अपनी मुंहबोली बहनों के यहां जाकर राखी बंधवाया। इसे लेकर सुबह से बाजार में एक अलग प्रकार के चहल पहल देखी गई। कुछ ने सुबह वाले शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधी तो कुछ ने अन्य मुहूर्त में राखी बांधी। पूरा दिन बहनें राखी बांधने के लिए इधर उधर जाती रही। राखी बांधने के बाद भाईयों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.