साहिबगंज, नवम्बर 2 -- शिक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को सभी सीआरपी, बीआरपी,रिसोर्स शिक्षक,डाटा एंट्री व एमडीएम ऑपरेटर की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. एहसान अहमद ने की।बैठक में सर्वप्रथम यू-डायस पोर्टल के ड्रॉप बॉक्स में शामिल बच्चों को चिह्नित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर चर्चा की गई। इस संबंध में डाटा एंट्री ऑपरेटर भानु प्रकाश एवं बीपीओ मो. एहसान अहमद ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।सभी सीआरपी एवं बीआरपी को प्रभारी प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित कर बच्चों का डाटा अपडेट कराने का निर्देश दिया गया। वहीं,शैक्षणिक सत्र 2026-27 के द्वितीय चरण में चिह्नित 16 विद्यालयों में सोशल ऑडिट की तैयारी पूरी करने...