साहिबगंज, अगस्त 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका)की ओर से आयोजित यूजी सेमेस्टर दो व बीएड सेमेस्टर दो की परीक्षा का शनिवार को साहिबगंज कॉलेज में हुई। यूजी सेमेस्टर 2 के विभिन्न विषयों में परीक्षार्थीयों में 351 एवं बीएड सेमेस्टर दो की परीक्षा में 98 परीक्षार्थी शामिल हुए। कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया कि अपने एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देश को ध्यान से पढ़ें एवं उसी के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी,ब्लूटूथ आदि को लेकर परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करने की सख्त चेतावनी दी है। परीक्षा को आयोजित करने में परीक्षा नियंत्रक एवं सहायक नियंत्रक तथा परीक्षा विभाग के कर्मचारी एवं शिक्षकों का सहयोग रहा...