साहिबगंज, सितम्बर 15 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। शिबू सोरेन जन जातीय डिग्री महाविद्यालय के यूजी सेमस्टर 1 सत्र 2026-30 की कक्षा आगामी 15 सितम्बर 2026 से शुरू होगी। इसकी जानकारी प्रभारी प्राचार्य प्रो. नजरूल इस्लाम ने दी। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के ड्रेस कोड का पालन करते हुए विश्वविद्यालय के नियमानुसार सभी छात्र-छात्राओं को 75 प्रतिशत उपस्थति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने पर उन्हें परीक्षा फार्म भरने नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...