Sahibganj News: युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच
साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मसनिया गांव में मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना के सहायक अवर निरीक्षक शिवलाल मरांडी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गोपीन मरांडी के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कथित रूप से पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.