साहिबगंज, अगस्त 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के कुलीपाड़ा मुख्य सड़क स्थित रेलवे फाटक के पास सोनू अंसारी नामक युवक के साथ हुई मारपीट मामले में नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। इस मामले में दो नामजद व एक अज्ञात को कथित आरोपी बनाया गया है। घायल युवक ने थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि वह काम से वापस घर जा रहा था, तभी फाटक के पास कुछ लोग बालू उठा रहे थे। जब उसने उसका विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए एक युवक रिवॉल्वर निकाल कर उसके सिर पर वार कर दिया । एक दूसरे युवक ने उसे रिवॉल्वर सटा कर जान से मारने की धमकी देते बोला की यहां दोबारा नहीं आना वरना जान से मार देंगे। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में संजय कुमार व नीतीश कुमार पर केस दर्ज कर ली है। बहुत जल्द फरार की गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...