साहिबगंज, अगस्त 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी बुलेट हंटर बाइक व मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है। उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ सुशील कुमार सोमवार को यहां पत्रकारों को दी है।

पुलिस की कार्रवाई उन्होंने बताया कि नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को रविवार की रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि एक युवक राजमहल से ब्राउन शुगर लेकर स्टेडियम रोड से अपना घर जाने वाला है। सूचना पाते ही पुलिस टीम फौरन हरकत में आई। आजाद नगर रोड स्थित विवाह भवन के पास नाकाबंदी कर वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी शुरू की गई। कुछ ही देर में बुलेट हंटर बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई पड़ा। पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन युवक वहां से भागने का प्र...