Sahibganj News: याद की गई शहीद कुलदीप उरांव की शहादत
साहिबगंज, जुलाई 2 -- Sahibganj News: सहिबगंज। मां भारती के वीर सपूत सीआरपीएफ 188 बी बटालियन के शहीद कुलदीप उरांव की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को मनी। इस अवसर पर जैप 9 परिसर के पास स्थित शहीद के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। ज्ञात हो की 02 जुलाई 2020 को कलुदीप उरांव श्री नगर के लालबाग इलाके में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे। श्रद्धांजलि सभा में सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद, नप कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जैप 9 के डीएसपी अजय केरकेट्टा व डीएसपी समीर कुमार समैया सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे। सर्वप्रथम एसडीओ ने उनके स्मारक पर पुष्पहार देकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इसके बाद बारी-बारी से डीएसपी सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया। फिर शहीद की पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.