Sahibganj News: मौसमी बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ी,अस्पताल में बेड मिलना मुश्किल
साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल में मौसमी बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज इस समय अधिक पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ जाने से अस्पताल में बेड मिलना मुश्किल हो रहा है। सदर अस्पताल में गुरुवार को सभी बेड फुल रहने से एक मरीज को बरामदा पर स्ट्रेचर लगाकर इलाज किया गया। उक्त मरीज बांझी का भागमत मुर्मू है। मरीज ने बताया कि उसे पेट मे दर्द व दस्त होने पर सुबह दस बजे यहां भर्ती किया गया है। लेकिन अस्पताल में एक भी बेड खाली नहीं रहने पर विवश होकर उन्हें बरामदा पर लगे स्ट्रेचर पर ही इलाज कराना पड़ा। इलाज से अब वह काफी राहत महसूस कर रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि करीब सप्ताहभर से सदर अस्पताल में पुन: मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सभी वार्ड मरीजों से भरा है। मरीजों को बेड नहीं मिलने पर परिजन बरामदा पर ही बेड लगाकर मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.