साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल सभागार में बुधवार को अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। मौके पर स्वास्थ्य विभागीय सभी कार्यक्रमों का बारीकी से समीक्षा करते हुए नियमित टीकाकरण में कम उपलब्धि वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर नाराजगी व्यक्त किया । अंतिम चेतावनी देते हुए गुणात्मक सुधार के निर्देश दिये। मौसमी बीमारी पर सभी कर्मियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया एवं किसी भी आकसमिकता से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आगामी सितंबर माह में होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। मौके पर बीपीएम सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू,विश्व स्वास्थ्य संगठन से सुनील रंजन,पीसीआई के जिला कोऑर्डिनेटर अर्जु...