साहिबगंज, अगस्त 23 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पियारपुर के पीड़ित यूनुस अली के बैंक खाते से अज्ञात चोर ने 9 अलग-अलग ट्रांजेक्शन से करीब 90 हजार रुपये की निकासी कर ली है। पीड़ित ने बताया कि बीते शुक्रवार को फुदकीपुर साप्ताहिक हटिया में खरीदारी करने के लिए गए थे। हटिया में भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनकी जेब से एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो वह घर लौट आए। पीड़ित के अनुसार मोबाइल में उनका बैंक खाता फोन-पे से लिंक था। चोरी के बाद शनिवार को उन्होंने अपने नंबर का नया सिम कार्ड निकलवाया और फोन-पे सेवा दोबारा चालू की। उन्होंने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो उनक...