Sahibganj News: मोतीपहाड़ी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय बंद रहने से मरीज हुए परेशान
साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। सीएचसी परिसर में अवस्थित मोतीपहाड़ी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय शनिवार को 10 एएम को बंद पाया गया। औषधालय के बंद रहने से ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार औषधालय में नियमित रूप से चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई। बताया जाता है कि मोतीपहाड़ी राजकीय आर्युवेदिक औषधालय के पद पर एक डॉक्टर पदस्थापित हंै। सप्ताह में दो दिन गुरुवार व शनिवार को औषधालय खुलना है। लेकिन शनिवार को औषधालय बंद था। औषधालय में पदस्थापित चतुर्थ वर्ग कर्मी नबो दत्त ने बताया कि डॉक्टर अवकाश पर हंै। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मोतीपहाड़ी बंद, मरीज परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.