Sahibganj News: मेला देखने गये व्यक्ति के बंद घर में लाखों की चोरी , केस
साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: पतना। रांगा थाना क्षेत्र के केन्दुआ निवासी सत्यनारायण रजक के घर में लाखों की चोरी हुई है। उन्होंने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत देकर गांव के ही एक नामित व दो अन्य व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार की शाम करीब सात बजे घर पर ताला लगाकर सपरिवार केन्दुआ मेला देखने गये थे । मेला से घर लौटने पर घर के पीछे का खिड़की टूटा हुआ मिला। घर का समान भी बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घर से नगद 56 हजार व करीब 3 लाख रुपये का सोना-चांदी के आभूषण चोरी कर ली गई है। इधर,रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है । पूछताछ के लिए तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.