साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के रमन विज्ञान भवन स्थित पीजी केमिस्ट्री विभाग में पीजी सेमेस्टर चार के 34 विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक एवं अनुप्रयुक्त विषयों पर अपने प्रोजेक्ट डिसर्टेशन का पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों ने प्राचार्य को शॉल व पौध भेंट कर उनका सम्मान किया । केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य, सुरक्षित पेयजल तथा जल में फ्लोराइड एवं आर्सेनिक जैसे तत्वों से होने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभावों का अध्ययन किया। इधर, विद्यार्थियों विद्यार्थियों द्वारा मृदा एवं जल की गुणवत्ता, भौतिक-रासायनिक मापदंडों तथा उनके पारस्परिक...