साहिबगंज, नवम्बर 10 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के पोखरिया मोहल्ले में रहने वाले टेंट व कैटरिंग संचालक मुन्ना साह हत्याकांड में जब्त सर्विस रिवाल्वर, कारतूस व मुन्ना के खून से लगे कपड़े को पुलिस जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची भेजेगी। एफएसएल की रिपोर्ट से पुलिस को इस केस में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में काफी मदद मिलेगी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हथियार की जांच से यह साफ हो जाएगा कि मुन्ना साह की हत्या में उक्त हथियार का इस्तेमाल हुआ है या नहीं। मौका ए वारदात से बरामद खोखा इसी पिस्तौल से चली गोली की है या दूसरे हथियार का। जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि बरामद सर्विस रिवॉल्वर एवं मृतक के खून से लगे कपड़े को रांची एफएसएल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। बहुत जल्द उसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उल्लेखनीय होगा कि 8-9 नवं...