साहिबगंज, अक्टूबर 14 -- योजनाओं की समीक्षा और लाभुकों का चयन Sahibganj News: साहिबगंज। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत पात्र लाभुकों के चयन एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं अस्वीकृत आवेदनों तथा प्रतीक्षा सूची की विस्तृत समीक्षा करते हुए लाभुकों के चयन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान गव्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें दो, पांच एवं दस दुधारू गाय-भैंस वितरण योजना, हस्तचालित एवं विद्युत चालित चैफ कटर, मिल्किंग मशीन, पनीर एवं खोवा निर्माण मशीन, वर्मी कंपोस्ट, डीप बोरिंग तथा काउ मै...