Sahibganj News: मिलादुन्नबी पर आज मोहम्मद साहब की शान में निकलेगा जुलूस
साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त की सुबह पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में शहर के अंजुमननगर स्थित मदरसा फिरदोसिया फैजान ए मुस्तफा सेंट्रल कमेटी की ओर से यहां जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस अंजुमननगर से शुरू होकर एलसी रोड, गांधी चौक, पटेल चौक होते हुए कुलीपाड़ा, हबीबपुर से कॉलेज रोड होते हुए सकरोगढ़ से मजहरटोला से अंजुमननगर जाकर समाप्त होगा। मौलानाओं के अनुसार मिलादुन्नबी 12वें रबी-उल-अव्वल को मनाया जाता है। यह महीना इस्लामिक कैलेंडर का तीसरा महीना है। यह दिन बहुत ही खास है। पेशइमाम के अनुसार जब मोहम्मद साहब इस दुनिया में तसरीफ(आये) लाये तो उस दिन आसमान खुला था। रहमत बरस रही थी। मोहम्मद साहब के आने से शैतान इब्लिश बहुत रोया। पेशइमाम के अनुसार मुसलमानो के लिए खुशनबी है कि हमलोग मोहम्मद साहब के उम्मति(अनुया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.