Sahibganj News: मिलन समारोह में युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मंडरो के श्रीरामचौकी में गुरुवार को आजसू पार्टी युवा मोर्चा का मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा आजसू के जिलाध्यक्ष अंकेश कुमार यादव ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा ने किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मिलन समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले आजसू युवा सम्मेलन में साहिबगंज जिले से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडे ने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गुरुजी की प्रथम पुण्यतिथि पर साहिबगंज में होगा ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.