Sahibganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर कपड़ा व्यापारी से छिनतई का प्रयास
साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक छोटे कपड़ा व्यापारी से छिनतई का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाढ़ी दियारा गांव निवासी व्यापारी कुलदीप कुमार साह ने बताया कि वह हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता से कपड़े लेकर मिर्जाचौकी स्टेशन पहुंचा था। सुबह अंधेरा रहने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर रुककर उजाला होने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान करीब आठ से दस की संख्या में युवक वहां पहुंचे और व्यापारी को धमकाते हुए उसके सामान व रुपये छीनने का प्रयास करने लगे। अचानक हुई घटना से व्यापारी घबरा गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्टेशन परिसर में तैनात आरपीएफ पोस्ट के पदाधिकारी एवं जवान मौके की ओर पहुंचे। आरपीएफ कर्मियों को अपनी ओर आते देख सभी आरोपी वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.