साहिबगंज, सितम्बर 1 -- Sahibganj News: बोरियो। बोरियो प्रखंड के आरके प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी ने की। गोष्ठी में निर्धारित मेनू के अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का सुचारू संचालन, विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, यू-डायस प्लस 2026-27 के आंकड़ों की प्रविष्टि, प्रोजेक्ट रेल, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) तथा छात्र एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावे सभी एचएम को सावित्री बाई फुले का डाटा अपलोड करने,एसएमसी पुर्नगठन, प्रयास कार्यक्रम, साईकिल वितरण आदि पर चर्चा हुई। इस अवसर पर बीईईओ श्री घाटी ने...