साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के गोहलबाड़ी मनिहारी टोला में 17 अगस्त को घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर एक पक्ष के अब्दुल करीम ने राधानगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इधर मामले को लेकर राधानगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...