साहिबगंज, जुलाई 22 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा के तुलसी बसाक ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में केस किया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि फुलवरिया के नौ लोगों ने मिलकर जान से मारने की नियत से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...