Sahibganj News: मारपीट के मामले में नगर थाना में केस दर्ज
साहिबगंज, सितम्बर 20 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के सकरूगढ़ में किराए के मकान में रहने वाले अमित कुमार ने अपने ऊपर मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए नगर थाने में आवेदन दिया है। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि चैती दुर्गा के निकट एक रेस्टोरेंट में अज्ञात लोगों ने उसके साथ धक्का मुक्की करते दुव्यवर्हार किया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास भी उनके साथ मारपीट उन्हीं लोगों पर करने का आरोप लगाया है। हालांकि वह संबंधित लोगों का नाम नहीं बता पा रहे। अब पुलिस छानबीन कर रही है। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात लोगों के जांच में पुलिस कार्रवाई कर रही है। बहुत जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.